Posts

Showing posts from May, 2018

बासुंदी - Basundi Recipe - How To Make Basundi

Image
बासून्दी उत्तर भारतीय रबड़ी की तरह से ही दूध को एकदम गाड़ा करके और इसमें सूखे मेवे, नटमेग पाउडर और केसर मिला कर बनाई जाती है. इसे हम होली, दीपावली, दशहरा, नवरात्रि जैसे किसी भी त्यौहार पर बना कर परोस सकते हैं. आवश्यक सामग्री - Ingredients for Basundi दूध - 4 कप (1 लीटर) चीनी - 1/3 कप (70- 80 ग्राम) बादाम - 1 टेबल स्पून काजू - 2 टेबल स्पून (एक काजू को 6-7 टुक़ड़े करते हुये काट लीजिये) पिस्ते - 6-7 केसर - 25-30 धागे नटमेग पाउडर = 1/4 छोटी चम्मच से आधा छोटी इलाइची - 4 छील कर पाउडर बना लीजिये. विधि - How To Make Basundi दूध को गरम करने रख दीजिये, दूध में उबाल आने के बाद, काजू, बादाम, केसर और नटमैग पाउडर डालकर मिला दीजिये, गैस धीमी कर दीजिये.  धीमी गैस दूध को गाढ़ा होने तक पकाना है.  दूध पर जैसे ही मलाई की परत आयेगी, उसे दूध में मिक्स कर दीजिये. इस प्रोसेस को बार बार दोहराते रहिये.  जैसे ही मलाई कि परत आयेगी, उसे दूध में मिक्स कर दीजिये.  इस तरह मलाई की परतों से दूध में मलाई के लच्छे बनाते जायेंगी और जब दूध गाढ़ा होता जायेगा.   जब दूध का ...

dhokla recipe hindi mai

Image
बेसन - 1.5 कप (150 ग्राम)  फैंटा हुआ दही - 1 कप  हरे धनिये की चटनी - ½ कप  तेल - 2-3 टेबल स्पून  नारियल - 2-3 टेबल स्पून (कद्दूकस किया हुआ) राई - ½ छोटी चम्मच  करी पत्ते - 10-12  चीनी - 2 छोटी चम्मच  नमक - ¾ छोटी चम्मच या स्वादानुसार  ईनो फ्रूट सॉल्ट - ¾ छोटी चम्मच  हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई) विधि - How to make Double Layered Dhokla बेसन को किसी प्याले में निकाल लीजिए. इसमें दही डालकर गुठलियां खत्म होने तक बेसन का घोल तैयार कर लीजिए. फिर इस गाढे घोल में थोड़ा-थोडा़ पानी डालते हुए बैटर तैयार कर लीजिए. इतने मिश्रण में 3 टेबल स्पून पानी का उपयोग किया गया है. बेसन के घोल में 1 छोटी चम्मच चीनी, 2 छोटी चम्मच तेल और 3/4 छोटी चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये. घोल को 10 से 15 मिनिट के लिये रख दीजिये, ताकि बेसन फूल कर तैयार हो जाय. 10 मिनिट बाद ढोकला का बैटर को थोड़ा सा चला दीजिए. ढोकला बैटर को 2 भागों में बांट लीजिए. आधा भाग किसी दूसरी प्याली में निकाल लीजिए. बर्तन जिसमें आप ढोकला बनाना चाहते हैं, 2.5 से 3 कप पानी...